एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रंगोली के ऊपर जूते पहनकर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक के बाद एक रंगोली को देखते हुए आगे बढ़ते हैं। इसी दौरान जब वह तिरंगे की रंगोली के पास पहुंचते हैं, तो उसके ऊपर खड़े हो जाते हैं और फिर आगे बढ़ते हुए भगवान गणेश की रंगोली पर भी पैर रख देते हैं। इस घटना को लेकर यह आरोप लगाया जा रहा है कि न तो राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान किया गया और न ही भगवान गणेश का।
DK Shivkumar stepped on National Flag and Lord Ganesha Rangoli while attending a Rangoli competition on the occasion of Republic day
Sena Ka Apman
Tirange ka Apman
Sanatan Hindu Ka Apman
Sanvidhan Ka Apman
This is congress ki pehchaan
Congress hates Hindus and Tiranga pic.twitter.com/W8aPOnPQVu
— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) January 27, 2026
इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस और डीके शिवकुमार पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता ने राष्ट्रीय झंडे और भगवान गणेश का अपमान किया।
शहजाद पूनावाला ने अपने ट्वीट में लिखा कि सेना का अपमान, तिरंगे का अपमान, सनातन का अपमान और संविधान का अपमान कांग्रेस की पहचान बन गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस को हिंदुत्व और तिरंगे से नफरत है।
वहीं, वीडियो को साझा करते हुए एक न्यूजर ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि यह घमंड कांग्रेस की सोच को दर्शाता है—पहले हिंदू भावनाओं का अपमान करो, राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान करो और फिर वोट की उम्मीद करो। उन्होंने इसे हिंदू-विरोधी और देश-विरोधी व्यवहार बताते हुए कहा कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं, बल्कि एक पैटर्न है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel