जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में 27 जनवरी 2026 की रात करीब 10:20 बजे एक भयानक बर्फीला तूफान (एवलांच) आया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। इस घटना का डरावना वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पहाड़ों के बीच उठे बर्फ के विशाल गुबार ने कुछ ही पलों में पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।
वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ऊंचे पहाड़ों से अचानक भारी मात्रा में बर्फ नीचे की ओर खिसकती है। पलभर में बर्फ का एक विशाल बादल बनता है, जो तेजी से फैलते हुए पूरे इलाके को ढक लेता है। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है और हर तरफ डर का माहौल बन जाता है।
जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग से बेहद खतरनाक तस्वीरें आई हैं।
हिमस्खलन के कारण इंटर माउंटेन और सोनमर्ग इन होटलों सहित आसपास का इलाका बर्फ के नीचे दब गया है।
हालांकि अभी तक किसी की जान जाने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है।
डिजास्टर मैनेजमेंट द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए… pic.twitter.com/2q2ahZvv5V
— One India News (@oneindianewscom) January 28, 2026
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि एवलांच होटल और रिहायशी इलाकों से थोड़ी दूरी पर ही रुक गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
दरअसल, सोनमर्ग और उसके आसपास के इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार भारी बर्फबारी हो रही है। कई क्षेत्रों में छह फीट तक बर्फ जम चुकी है। इतनी अधिक बर्फ जमा होने से पहाड़ी ढलानों पर दबाव बढ़ गया है, जिससे एवलांच का खतरा कई गुना बढ़ गया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपदा प्रबंधन एजेंसी ने पहाड़ी और ढलान वाले इलाकों के लिए एवलांच अलर्ट जारी कर दिया है। एहतियातन प्रभावित क्षेत्रों में आवाजाही पर फिलहाल रोक लगा दी गई है और लोगों से अपील की गई है कि वे प्रशासन की सलाह का पालन करें और अनावश्यक रूप से पहाड़ी इलाकों में न जाएँ।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel