नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार ने देश के हर नागरिक तक पहुँचने का लगातार प्रयास किया है और सभी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग सरकार की आलोचना करते हैं, वे भी यह स्वीकार करते हैं कि इस सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचने की कोशिश की है।
संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की पहचान ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार सुधारों पर काम कर रही है और देश अब दीर्घकालिक समाधानों की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इस सरकार की पहचान रही है – Reform, Perform & Transform
देश आज Long term pending problem से निकल कर Long term solution के मार्ग पर कदम रख रहा है।
– माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी pic.twitter.com/qoq4IVJJNX
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) January 29, 2026
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से आगे निकल चुका है। सरकार के सभी फैसले इंसानियत और जनकल्याण को केंद्र में रखकर लिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष भी मानता है कि मौजूदा सरकार ने कई क्षेत्रों में सराहनीय काम किया है।
बजट सत्र को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दूसरी तिमाही का पहला बजट सत्र है। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की भी सराहना करते हुए कहा कि वह देश की पहली महिला वित्त मंत्री हैं, जो लगातार नौवीं बार बजट पेश कर रही हैं, जो अपने आप में गर्व का विषय है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अगले 25 साल बेहद अहम हैं और यह बजट सत्र उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel