भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। रेलवे ने अपने नेटवर्क के तीन सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त रूटों पर करीब 472 किलोमीटर हिस्से में अत्याधुनिक ‘कवच 4.0’ ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम को सफलतापूर्वक लागू कर दिया है। यह पहली बार है जब एक ही दिन और एक ही महीने में इतनी बड़ी दूरी को इस उन्नत सुरक्षा तकनीक से लैस किया गया है।
इसके साथ ही अब कवच 4.0 देश के पाँच अलग-अलग रेलवे जोनों में सक्रिय हो गया है और कुल 1,306 रूट किलोमीटर का नेटवर्क इस स्वदेशी सुरक्षा कवच के अंतर्गत आ चुका है। यह कदम रेलवे सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।
दिल्ली–मुंबई और दिल्ली–हावड़ा जैसे अहम रूट सुरक्षित
उत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले दिल्ली–मुंबई कॉरिडोर के सबसे व्यस्त हिस्से तुगलकाबाद–पलवल (35 किमी) सेक्शन में कवच 4.0 की तैनाती कर दी गई है। इस रूट से रोजाना बड़ी संख्या में एक्सप्रेस ट्रेनें और भारी मालगाड़ियां गुजरती हैं। रेलवे ने यहां स्टेशन यार्ड और सिग्नलिंग सिस्टम को कवच से जोड़ दिया है, जिससे मानवीय भूल से होने वाली टक्करों का खतरा लगभग खत्म हो जाएगा।
Indian Railways commissions nearly 472 route kilometres of Kavach Version 4.0 across three sections of its network, marking another significant milestone in strengthening rail safety.
The three newly commissioned sections include the 344 kilometres Vadodara to Virar section on… pic.twitter.com/X8WrEYmxoY
— All India Radio News (@airnewsalerts) January 30, 2026
वहीं, पूर्व मध्य रेलवे के मानपुर–सरमाटनर सेक्शन (93.3 किमी) पर भी कवच 4.0 लागू कर दिया गया है। इस सेक्शन पर 13305 सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस कवच सिस्टम से चलने वाली पहली ट्रेन बनी। परीक्षण के दौरान रेलवे ने दो ट्रेनों को आमने-सामने लाकर कोलिजन टेस्ट किया, जिसमें सिस्टम ने खतरा भांपते ही ट्रेन को स्वतः रोक दिया। यह इलाका दिल्ली–हावड़ा मेन रूट का हिस्सा है, जहां भविष्य में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाने की योजना है।
पश्चिम रेलवे में ऐतिहासिक शुरुआत
पश्चिम रेलवे के वडोदरा–सूरत–विरार के बीच 344 किलोमीटर लंबे सेक्शन में कवच 4.0 की शुरुआत को ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। मुंबई से चलने वाली दादर–भुज सायाजी नगरी एक्सप्रेस इस सिस्टम से लैस होने वाली पहली ट्रेन बनी है। रेलवे का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक वडोदरा–नगदा सेक्शन और सितंबर 2026 तक मुंबई सेंट्रल तक के पूरे मार्ग को कवच से जोड़ दिया जाए। अब तक पश्चिम रेलवे के करीब 364 इंजनों में यह सिस्टम फिट किया जा चुका है।
A significant stride in Rail safety!
Indian Railways achieves a major safety milestone by commissioning approx. 472 route km of Kavach 4.0 in a single day across three sections, reinforcing its commitment to advanced & safer train operation.
Read more: https://t.co/OUl6OnvxxE pic.twitter.com/DS9Dsnmgp8
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) January 31, 2026
क्या है कवच 4.0 और कैसे करता है काम
कवच वर्जन 4.0 पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है और इसे दुनिया के उच्चतम सुरक्षा मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। यह सिस्टम GPS और रेडियो तकनीक की मदद से ट्रेन की गति और लोकेशन पर लगातार नजर रखता है।
अगर ट्रैक पर आगे कोई दूसरी ट्रेन खड़ी हो या लोको पायलट गलती से लाल सिग्नल पार कर दे, तो कवच तुरंत चेतावनी देता है। यदि पायलट समय पर ब्रेक नहीं लगा पाता, तो यह सिस्टम खुद-ब-खुद ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक देता है, जिससे बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
रेलवे के इस कदम को न सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने वाला, बल्कि भविष्य में हाई-स्पीड और भरोसेमंद ट्रेन संचालन की दिशा में एक गेम चेंजर माना जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel