उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से पलायन का एक गंभीर मामला सामने आया है। कमला नगर थाना क्षेत्र के भगवान नगर ब्लॉक-ए में रहने वाले करीब 40 हिंदू परिवारों ने अपने घरों के बाहर ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर लगा दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में रहने वाले एक युवक और उसके परिवार की दबंगई से वे बेहद परेशान हैं और अब घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।
कॉलोनी में तनाव का माहौल
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, कॉलोनी में रहने वाला मोहम्मद शहजाद और उसके परिवार के सदस्य आए दिन विवाद, मारपीट और हंगामा करते हैं। लोगों का आरोप है कि पत्थरबाजी तक की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि बच्चों और महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
हिंदू महिला का वीडियो आया सामने
मामले में एक स्थानीय हिंदू महिला का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी पीड़ा बताते हुए कहती है,
“ये अग्रवालों का मोहल्ला है, यहाँ सिर्फ एक मुस्लिम रहता है। उसकी दबंगई से पूरा इलाका परेशान है। आए दिन ईंट-पत्थर चलाता है, लोग घायल हो चुके हैं।”
महिला ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
कमला नगर में दहशत: एक मुस्लिम परिवार की कथित मारपीट और धमकियों से 40 हिंदू परिवार मजबूरन घर बेचकर पलायन की तैयारी में।
मोहल्ले में 'मकान बिकाऊ' के बोर्ड लगे, निवासियों का आरोप – आए दिन झगड़े, ईंट-पत्थरबाजी, महिलाओं के साथ बदसलूकी।
पुलिस जांच में जुटी, प्रभावित परिवारों ने… pic.twitter.com/wyxNn53n0N
— One India News (@oneindianewscom) February 4, 2026
2 फरवरी को घर में घुसकर मारपीट का आरोप
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि 02 फरवरी 2026 को कॉलोनी में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान सनी नाम के युवक ने घर में घुसकर मारपीट की। पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और टांके तक लगाने पड़े। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सनी और उसके पिता मोहम्मद शहबाज महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी करते हैं।
पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब उन्होंने पुलिस से शिकायत की, तो उल्टा पुलिस ने उन्हें ही धमकाया। लोगों का दावा है कि लगातार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे मजबूर होकर उन्होंने अपने घर बेचने का फैसला किया।
पार्षद ने भी उठाए सवाल
स्थानीय पार्षद हरीओम बाबा अग्रवाल ने भी प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतें दर्ज होने के बावजूद आरोपितों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
पुलिस का पक्ष: पारिवारिक विवाद बताया
वहीं इस मामले में एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने कहा कि जांच में सामने आया है कि सितारा बेगम नाम की एक विधवा महिला के मकान में शहजाद नाम का व्यक्ति रहता है। सितारा चाहती हैं कि शहजाद और उसका परिवार मकान खाली कर दे।
एसीपी के मुताबिक, यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है और दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है। शहजाद ने पुलिस को बताया है कि वह मकान छोड़कर चला जाएगा।
सीएम योगी से लगाई गुहार
स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो और परिवार पलायन को मजबूर होंगे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel