बिहार के सासाराम में रविवार 01 फरवरी 2026 को लाल रंग की ट्रॉली बैग में एक महिला का लावारिस शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। महिला की पहचान 25 वर्षीय मेहरून खातून के रूप में हुई। इस घटना के सामने आते ही विपक्षी दलों ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला था।
विपक्ष ने बनाया कानून-व्यवस्था का मुद्दा
घटना के बाद RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव और पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका भारती ने सोशल मीडिया पर सरकार को घेरते हुए लिखा,
“NEET छात्रा को न्याय मिला नहीं और अब दूसरी खबर सुनिए। बिहार में एक बच्ची सुरक्षित नहीं है, एक भी नहीं।”
वहीं जनसुराज इंकलाब ने भी कहा था,
“जब अपराधी बेखौफ हों और सिस्टम खामोश, तो बिहार में कोई भी बेटी सुरक्षित कैसे रह पाएगी?”
पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चा
हालांकि पुलिस की गहन जांच में जो तथ्य सामने आए, उन्होंने विपक्ष के लगाए आरोपों की दिशा ही बदल दी। पुलिस के मुताबिक, मेहरून खातून की हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि उसके ही शौहर क्यामुद्दीन शेख मंसूरी ने की थी।
अवैध संबंध बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि क्यामुद्दीन का अपनी मामा की बहन के साथ प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। विवाद इतना बढ़ गया कि क्यामुद्दीन ने मेहरून खातून की बेरहमी से हत्या कर दी।
शव के टुकड़े कर सूटकेस में भरा
पुलिस के अनुसार, क्यामुद्दीन ने करीब 5.5 फीट लंबी पत्नी के शव के टुकड़े किए, उन्हें ट्रॉली बैग में भरा और कचरे में फेंक आया। बाद में स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने सूटकेस बरामद किया, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ।
आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी क्यामुद्दीन शेख मंसूरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला पूरी तरह पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध से जुड़ा है, न कि किसी संगठित अपराध या बाहरी हमले से।
सरकार और पुलिस पर सवालों का जवाब
जांच के बाद यह साफ हो गया कि यह घटना पति-पत्नी के आपसी विवाद का नतीजा थी। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि निजी पारिवारिक अपराध में पुलिस या सरकार पहले से क्या कर सकती थी। बावजूद इसके, पुलिस ने मामले का खुलासा कर अपना दायित्व निभाया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel