मेघालय की राजनीति में गुरुवार शाम शोक की लहर दौड़ गई, जब लोकसभा सांसद और वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी (VPP) के नेता रिकी एंड्रयू जे सिंगकोन की अचानक मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, रिकी एंड्रयू शिलॉन्ग में फुटसल खेलते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने रात करीब 8:45 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।
VPP के वरिष्ठ नेता ने बताया कि यह घटना एक फ्रेंडली फुटसल मैच के दौरान हुई। सिंगकोन अपने सक्रिय जन-भागीदारी और लोगों तक सीधे पहुँच के लिए खासी-जैंतिया हिल्स क्षेत्र में जाने जाते थे। वे संसद में स्थानीय मुद्दों को मुखरता से उठाने और जनता के बीच रहने के लिए प्रसिद्ध थे।
PM Modi expresses grief over demise of Shillong MP Ricky AJ Syngkon
Read @ANI Story | https://t.co/6eVWpYYpy9 #Modi #ShillongMP #RickyAJSyngkon pic.twitter.com/vqSk29HQtC
— ANI Digital (@ani_digital) February 20, 2026
फुटसल एक प्रकार का फुटबॉल खेल है जिसमें दोनों टीमों में 5-5 खिलाड़ी होते हैं और मैच हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है। 20-20 मिनट के हाफ में खेला जाने वाला यह खेल छोटे मैदान और थोड़ी भारी गेंद के कारण तेज गति वाला माना जाता है।
Saddened by the passing of Lok Sabha MP from Shillong, Dr. Ricky AJ Syngkon. He will be remembered for his dedicated service to the people of Meghalaya. My thoughts are with his family, friends and supporters during this difficult time. May his soul rest in peace.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 20, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुःख व्यक्त किया:
“शिलॉन्ग से लोकसभा MP डॉ. रिकी एजे सिंगकोन के निधन से दुखी हूं। उन्हें मेघालय के लोगों के प्रति उनकी समर्पित सेवा के लिए याद किया जाएगा। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और सपोर्टर्स के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”
रिकी एंड्रयू जे सिंगकोन का निधन मेघालय के लिए एक बड़ी क्षति है, और उनके योगदान को स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर याद किया जाएगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel