सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली में लाल किला और प्रमुख मंदिरों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया जानकारी के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) आतंकी संगठन IED हमले की योजना बना रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, लाल किले के सामने और चांदनी चौक स्थित मंदिर को आतंकियों का निशाना बनाया जा सकता है। यह साजिश 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मस्जिद ब्लास्ट के बदले के तौर पर रची जा रही है।
पिछले साल नवंबर में लाल किले के पास ही एक बड़े बम धमाके में कई लोग मारे गए थे। इस हमले में विस्फोटक से भरी कार का इस्तेमाल किया गया था। इस हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel