राजधानी दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में हुए आतंकी धमाके की साजिश के मामले में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जो इस हमले में हथियार सप्लाई करने के नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं।
NIA के अनुसार, एजेंसी ने गांदरबल से जमीर अहमद अहंगर और श्रीनगर से तुफैल अहमद भट्ट को गिरफ्तार किया है। इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही इस आतंकी साजिश में पकड़े गए आरोपितों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
जाँच एजेंसी के मुताबिक, दोनों आरोपी आतंकी संगठन अंसार गजवत‑उल‑हिंद (AGH) के सक्रिय ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) के तौर पर काम कर रहे थे और दिल्ली ब्लास्ट के लिए हथियारों की सप्लाई में अहम भूमिका निभा रहे थे।
The National Investigation Agency (NIA) has apprehended two more terror operatives allegedly involved in the Delhi Red Fort area bomb blast conspiracy, taking the total number of arrests in the case to 11.
The duo, identified as Zameer Ahmad Ahangar of Ganderbal (J&K) and…
— ANI (@ANI) February 25, 2026
बताया जा रहा है कि 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में हुए भीषण धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हमले का मास्टरमाइंड उमर उन नबी था, जो धमाके के दौरान ही मारा गया।
NIA की जाँच में सामने आया है कि जमीर अहमद और तुफैल अहमद ने उमर और उसके साथियों को राइफल, पिस्टल और जिंदा कारतूस उपलब्ध कराए थे। इसके अलावा दोनों आरोपी अन्य आतंकी साजिशों में भी शामिल रहे हैं और देश के खिलाफ हथियारों के नेटवर्क का हिस्सा थे।
मामले की सुनवाई के दौरान पटियाला हाउस कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 10 दिन की NIA हिरासत में भेज दिया है। NIA ने अदालत से 15 दिन की कस्टडी की मांग की थी ताकि आरोपियों से गहन पूछताछ कर बड़े आतंकी नेटवर्क और साजिश का खुलासा किया जा सके।
एजेंसी का कहना है कि पूछताछ के दौरान हथियारों के संग्रह, उनकी सप्लाई और अन्य आतंकियों से संपर्क जैसे कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी मिल सकती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel