इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार (25 फरवरी) को अपने करीबी मित्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अनोखे अंदाज में सरप्राइज दिया। यरुशलम में आयोजित एक डिनर कार्यक्रम से पहले नेतन्याहू पूरी तरह भारतीय रंग में रंगे नजर आए।
नेतन्याहू ने सफेद कुर्ता स्टाइल शर्ट के साथ स्टोन कलर की ‘मोदी जैकेट’ पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने अपने इस खास लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने अपने दोस्त नरेंद्र मोदी को सरप्राइज देने के लिए जानबूझकर पारंपरिक भारतीय लिबास चुना।
हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया। 🇮🇱🇮🇳@narendramodi pic.twitter.com/3ElIQeLY97
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) February 25, 2026
पीएम मोदी के दौरे का दूसरा दिन
प्रधानमंत्री मोदी के दो दिवसीय इजरायल दौरे का गुरुवार (26 फरवरी) को दूसरा दिन है। इस दौरान दोनों नेता यरुशलम स्थित याद वाशेम होलोकॉस्ट मेमोरियल सेंटर जाकर होलोकॉस्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे।
इसके बाद यरुशलम के प्रसिद्ध किंग डेविड होटल में भारत और इजरायल के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक आयोजित की जाएगी।
नेतन्याहू ने डिनर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनी, जिसे मोदी जैकेट के नाम से भी जाना जाता है। कुछ लोग इसे नेहरू जैकेट भी कहते हैं।
Narendra Modi | Benjamin Netanyahu | India | Israel pic.twitter.com/pU9wZBehus
— One India News (@oneindianewscom) February 26, 2026
रक्षा, व्यापार और तकनीक पर हो सकती है चर्चा
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और तकनीक से जुड़े कई अहम समझौतों पर चर्चा और संभावित सहमति हो सकती है।
नेतन्याहू का यह ‘देसी अंदाज’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे भारत और इजरायल के मजबूत होते रिश्तों और दोनों नेताओं की व्यक्तिगत मित्रता का प्रतीक मान रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel