मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजरायल ने ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य दावा किया है। Israel Defense Forces (IDF) के अनुसार उसकी वायुसेना ने ईरान की राजधानी Tehran में स्थित एक बड़े अंडरग्राउंड सैन्य बंकर को निशाना बनाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया।
इजरायली सेना के मुताबिक यह बंकर पूर्व ईरानी सुप्रीम लीडर Ali Khamenei से जुड़े एक बड़े परिसर के नीचे बनाया गया था और इसे आपातकालीन युद्ध संचालन के लिए तैयार किया गया था।
IDF का दावा है कि इस ऑपरेशन में करीब 50 लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया और लक्ष्य पर लगभग 100 बम गिराए गए, जिससे पूरा अंडरग्राउंड ढांचा पूरी तरह तबाह हो गया। इजरायली सेना ने इस हमले का हवाई फुटेज भी जारी किया है, जिसमें बंकर पर किए गए हमले के दृश्य दिखाई दे रहे हैं।
🎥 WATCH: ~50 Israeli Air Force fighter jets dismantled Ali Khamenei’s underground military bunker beneath the Iranian regime’s leadership compound in Tehran. pic.twitter.com/Nw0tvvQMRX
— Israel Defense Forces (@IDF) March 6, 2026
सेना के मुताबिक यह बंकर तेहरान में ईरानी नेतृत्व के एक बड़े परिसर के नीचे कई सड़कों तक फैला हुआ था। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकों के लिए कई कमरे, सुरक्षित मार्ग और अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए थे।
इजरायल का कहना है कि यह अंडरग्राउंड सुविधा युद्ध के दौरान कमांड सेंटर के रूप में इस्तेमाल होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही इसे निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया। इस सैन्य कार्रवाई को इजरायली सेना ने ‘Roar of the Harrier’ नाम दिया है।
वहीं तेहरान में शुक्रवार (6 मार्च 2026) की सुबह कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था NetBlocks के अनुसार शहर में इंटरनेट कनेक्टिविटी लगभग 1 प्रतिशत तक गिर गई है।
स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाकों के बाद सड़कों पर सामान्य से कम भीड़ देखी गई और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि ईरान की ओर से इस दावे पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel