थाईलैंड के फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। हैदराबाद से उड़ान भरकर पहुंची Air India Express की फ्लाइट IX 938 की हार्ड लैंडिंग के दौरान विमान का नोज व्हील टूट गया। इसके बाद विमान रनवे पर फिसलते हुए रुक गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 133 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।
133 यात्री थे सवार, सभी सुरक्षित
फ्लाइट में कुल 133 यात्री और क्रू मेंबर मौजूद थे। हादसे के बाद सभी को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकालकर एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में ले जाया गया। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट की आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं।
कैसे हुआ हादसा?
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, विमान की लैंडिंग के दौरान नोज लैंडिंग गियर टूट गया। इसके कारण विमान रनवे पर स्लाइड करते हुए रुक गया। रनवे पर टूटे हुए नोज व्हील के हिस्से बिखरे हुए दिखाई दिए। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे रनवे को घेर लिया गया।
फुकेट में लैंडिंग के दौरान टूटा एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान का नोज व्हील, बड़ा खतरा टला थाईलैंड के फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को हैदराबाद से आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की हार्ड लैंडिंग हुई.
इस हादसे में विमान का नोज लैंडिंग गियर क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते… pic.twitter.com/KwrVLpJ8x1
— One India News (@oneindianewscom) March 11, 2026
Air India Express का बयान
एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया,
“Hyderabad-Phuket फ्लाइट IX 938 को 11 मार्च को लैंडिंग के दौरान नोज व्हील से जुड़ी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। क्रू ने सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।”
जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट हैदराबाद से सुबह 6:42 बजे रवाना हुई थी और फुकेत में 11:40 बजे (लोकल टाइम) लैंड हुई। घटना की पुष्टि करीब 11:55 बजे हुई, जिसके बाद रनवे को बंद कर दिया गया।
रनवे बंद, कई उड़ानें डायवर्ट
फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट में केवल एक ही रनवे है। इस हादसे के बाद रनवे को करीब 6 घंटे के लिए बंद करना पड़ा। इसके चलते कम से कम 12 उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया।
नोज व्हील क्यों होता है जरूरी?
विमान का नोज व्हील स्टीयरिंग, टैक्सी, टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान संतुलन बनाए रखने के लिए बेहद अहम होता है। इसके टूटने से विमान का नियंत्रण प्रभावित हो सकता है।
बड़ा हादसा टला
अधिकारियों ने सभी यात्रियों और क्रू के सुरक्षित होने की पुष्टि की है। थाईलैंड के एयरपोर्ट प्राधिकरण ने विमान को रनवे से हटाने और तकनीकी जांच शुरू कर दी है, जिसमें कई घंटे लग सकते हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel