Unique Identification Authority of India ने आधार कार्ड सेवाओं से जुड़ी फीस को लेकर अहम जानकारी साझा की है। प्राधिकरण ने नागरिकों को सतर्क करते हुए सलाह दी है कि आधार सेवाओं का लाभ लेने से पहले निर्धारित शुल्क की जांच जरूर करें, ताकि किसी भी ऑपरेटर को अतिरिक्त भुगतान से बचा जा सके।
आधार नामांकन पूरी तरह मुफ्त:
UIDAI के अनुसार, नया Aadhaar Card बनवाने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। यानी आधार नामांकन (Enrollment) पूरी तरह निशुल्क सेवा है।
बायोमेट्रिक अपडेट के लिए ₹125 शुल्क:
फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटो अपडेट जैसे बायोमेट्रिक अपडेट के लिए ₹125 शुल्क तय किया गया है।
हालांकि, 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2026 तक पूरी तरह मुफ्त रखा गया है।
Before availing Aadhaar services, please check the applicable charges to avoid paying any extra amount to the operator.#Aadhaar #UIDAI #AadhaarServices #DigitalIdentity #DigitalIndia pic.twitter.com/Z76irFx4IR
— Aadhaar (@UIDAI) April 30, 2026
डेमोग्राफिक अपडेट के लिए ₹75:
नाम, लिंग, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में बदलाव जैसे डेमोग्राफिक अपडेट के लिए ₹75 शुल्क निर्धारित किया गया है।
डॉक्यूमेंट अपडेट भी ₹75, ऑनलाइन मुफ्त:
पहचान और पते के दस्तावेज अपडेट कराने के लिए आधार केंद्र पर ₹75 शुल्क देना होगा।
हालांकि, यदि यही प्रक्रिया myAadhaar पोर्टल के जरिए ऑनलाइन की जाती है, तो 14 जून 2026 तक यह सेवा मुफ्त उपलब्ध है।
UIDAI की अपील:
UIDAI ने स्पष्ट किया है कि सभी शुल्क टैक्स सहित हैं और नागरिकों को तय शुल्क से अधिक भुगतान नहीं करना चाहिए।
साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत आधार केंद्रों से ही सेवाएं लें और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से सतर्क रहें।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel