पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस बीच शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है।
सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित ऑडियो क्लिप में गोल्डी बराड़ को गिप्पी ग्रेवाल को धमकाते हुए सुना जा सकता है। हालांकि, इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
क्या है पूरा मामला?
वायरल ऑडियो में कॉल करने वाला शख्स गिप्पी ग्रेवाल से कहता है कि उन्होंने उसके पहले भेजे गए मैसेज का जवाब नहीं दिया। इसके बाद वह गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता है।
गौरतलब है कि गोल्डी बराड़ का नाम साल 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में सामने आया था।
सुखबीर बादल का हमला
सुखबीर सिंह बादल ने इस कथित ऑडियो को शेयर करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अगर गिप्पी ग्रेवाल के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए सीधे तौर पर सीएम जिम्मेदार होंगे।
Disturbed to learn that our superstar Gippy Grewal received a threat from notorious gangster Goldy Brar — right after CM @BhagwantMann withdrew his security cover, just because he came to meet me at my Badal residence recently!
No one is safe in Punjab anymore, as law and order… pic.twitter.com/SyZQoUXmG9
— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) March 17, 2026
बादल ने आरोप लगाया कि गिप्पी ग्रेवाल की सुरक्षा हटाए जाने के कारण उनकी जान को खतरा बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे भी सुरक्षा हटाने का फैसला एक बड़ा कारण था।
कानून-व्यवस्था पर सवाल
सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है और सुरक्षा अब “सरकार की मर्जी” पर निर्भर हो गई है। उन्होंने सरकार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।
फिल्म ‘अकाल’ पर विवाद
इस धमकी भरे कथित ऑडियो में गिप्पी ग्रेवाल की आने वाली फिल्म अकाल का भी जिक्र किया गया है। कुछ सिख संगठनों ने आरोप लगाया है कि इस फिल्म में सिख इतिहास और मूल्यों को गलत तरीके से दिखाया गया है, जिससे विवाद और बढ़ गया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel