दिल्ली के पालम इलाके में एक भीषण आग हादसे ने हड़कंप मचा दिया। रामफल चौक के पास एक इमारत में लगी आग में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
10 लोगों को रेस्क्यू, 6 की मौत
रेस्क्यू टीम ने बिल्डिंग से कुल 10 लोगों को बाहर निकाला, जिनमें से 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
#UDPATE दिल्ली पुलिस के अनुसार आग लगने की घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। https://t.co/CkYzQaP382
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
30 दमकल गाड़ियां मौके पर
आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने के लिए 30 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।
बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
अधिकारियों के मुताबिक, इमारत में और लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel