रायपुर के मौदहापारा इलाके में सोमवार (16 मार्च) को दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मरही माता मंदिर के पास अचानक भीड़ जमा हो गई और दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया।
स्थिति बिगड़ने पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे
घटना के बाद सोशल मीडिया पर मंदिर पर हमले को लेकर कई दावे वायरल हो रहे हैं। कुछ पोस्ट में आरोप लगाया गया कि देर रात मंदिर पर पथराव किया गया। हालांकि, पुलिस की ओर से इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
रायपुर के मरही माता मंदिर पर आधी रात को इस्लामिक भीड़ ने हमला कर दिया।
मंदिर पर पत्थरबाजी की गई और सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे चुरा लिए गए।
यह घटना धार्मिक स्थल पर हमले की गंभीर साजिश को दर्शाती है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन हमलावरों की तलाश जारी… pic.twitter.com/FxTlu9nrJZ
— One India News (@oneindianewscom) March 17, 2026
बजरंग दल का प्रदर्शन
घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और मौदहापारा थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हिंसा के पीछे पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। पिछले साल अल्ताफ और राशिद नामक युवकों द्वारा रवि रक्सेल पर हमले के बाद से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था, जो अब हिंसा में बदल गया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में रवि रक्सेल, हर्ष कोसले और लोकेश सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel