बीदर जिले में पुलिस ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई से अवैध कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बीदर के एसपी चंद्रकांत पुजारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जानवाड़ा गाँव में छापेमारी की। इस दौरान 105 गैस सिलेंडर और तस्करी में इस्तेमाल होने वाले 2 वाहन बरामद किए गए।
#WATCH | Karnataka | Bidar SP Chandrakanth Pujari says, "Bidar police conducted a raid in Janwada village and discovered 105 gas cylinders and 2 vehicles… We are taking action against 4 suspects… They were black marketing it for Rs 1500 to Rs 2000…" (17.03) pic.twitter.com/upxYJGZnXg
— ANI (@ANI) March 18, 2026
महंगे दामों पर होती थी बिक्री
पुलिस के अनुसार, आरोपी गैस सिलेंडरों को अवैध रूप से ऊँचे दामों पर बेच रहे थे। एक सिलेंडर के लिए ₹1500 से ₹2000 तक वसूले जा रहे थे। गरीब और जरूरतमंद लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर यह धंधा लंबे समय से चल रहा था।
4 संदिग्धों की पहचान
इस मामले में पुलिस ने 4 संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सप्लाई चेन की जांच जारी
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इतने बड़े स्तर पर सिलेंडर कहाँ से आ रहे थे और क्या इसमें किसी गैस एजेंसी या अन्य लोगों की मिलीभगत है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel