हैदराबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नकली अदरक-लहसुन पेस्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
टास्क फोर्स की छापेमारी
कमिश्नर टास्क फोर्स (खैरताबाद जोन) ने टप्पाचाबुतरा इलाके में छापेमारी कर मोहम्मद जफर आलम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
𝗠𝗮𝗻 𝗡𝗮𝗯𝗯𝗲𝗱 𝗳𝗼𝗿 𝗠𝗮𝗻𝘂𝗳𝗮𝗰𝘁𝘂𝗿𝗶𝗻𝗴 𝗮𝗻𝗱 𝗦𝗲𝗹𝗹𝗶𝗻𝗴 𝗔𝗱𝘂𝗹𝘁𝗲𝗿𝗮𝘁𝗲𝗱 𝗚𝗶𝗻𝗴𝗲𝗿-𝗚𝗮𝗿𝗹𝗶𝗰 𝗣𝗮𝘀𝘁𝗲
On credible information, the Commissioner’s Task Force (Khairtabad Zone), Hyderabad, conducted a surprise inspection at a premises in… pic.twitter.com/WEgxqeXtR1
— Hyderabad City Police (@hydcitypolice) March 17, 2026
मौके से 1,155 किलोग्राम मिलावटी पेस्ट और मशीनरी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब ₹2.5 लाख बताई जा रही है।
गंदगी में तैयार हो रहा था पेस्ट
जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद अस्वच्छ परिस्थितियों में अदरक-लहसुन पेस्ट तैयार कर रहा था। इसमें साइट्रिक एसिड और भारी मात्रा में नमक मिलाया जाता था।
यह पेस्ट धूल, मक्खियों और गंदगी के बीच खुले प्लास्टिक के डिब्बों में बनाया जा रहा था, जो लोगों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक है।
फर्जी तरीके से चल रहा था कारोबार
हैरानी की बात यह है कि आरोपी का FSSAI लाइसेंस एक अलग पते पर था, जबकि असल उत्पादन अवैध रूप से दूसरी जगह किया जा रहा था।
यह मिलावटी पेस्ट शहर के थोक किराना स्टोर्स और फूड कैटरिंग (होटल और शादियों) में सप्लाई किया जा रहा था।
पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
इससे पहले मल्लेपल्ली इलाके में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां ‘शहजादा फूड मास्टर’ नाम से नकली पेस्ट तैयार किया जा रहा था।
लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स की शुद्धता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel