अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच, ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच ईरान की सरकारी मीडिया Islamic Republic of Iran Broadcasting ने उनका एक वीडियो जारी किया है, जिससे अटकलों को और हवा मिली है।
IRIB द्वारा जारी वीडियो में मुज्तबा खामेनेई को धार्मिक शिक्षा देते हुए देखा जा सकता है। हालांकि वीडियो की तारीख स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसे पहली बार सार्वजनिक किया गया बताया जा रहा है।
https://twittter.com/iribnews_irib/status/2034767962612125707
अली खामेनेई की मौत के बाद संभाली कमान
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में मौत हो गई थी। इसके बाद मुज्तबा खामेनेई ने देश की कमान संभाली।
हाल के हमलों में ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख Ali Larijani और खुफिया मंत्री Ismail Khatib के मारे जाने की भी खबर है, जिससे ईरान की नेतृत्व संरचना पर बड़ा असर पड़ा है।
मुज्तबा का सख्त संदेश
अली लारीजानी की मौत के बाद मुज्तबा खामेनेई ने कड़ा संदेश जारी करते हुए कहा कि इस्लामी व्यवस्था के खिलाफ उठाए गए हर कदम का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि “खून की हर बूंद अपना प्रतिशोध लेकर आती है।”
लीक ऑडियो से बढ़ी चर्चा
हाल ही में एक कथित ऑडियो लीक में दावा किया गया कि हमले के दौरान मुज्तबा खामेनेई बाल-बाल बच गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाके से कुछ मिनट पहले ही वह उस परिसर से बाहर निकल गए थे, जिससे उनकी जान बच गई।
चौथे सप्ताह में पहुंचा संघर्ष
https://twitter.com/MKhamenei_ir/status/2034318348180238506
Iran–Israel conflict अब चौथे सप्ताह में प्रवेश करने वाला है। इस बीच जारी वीडियो और लीक ऑडियो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस छेड़ दी है और मिडिल ईस्ट की स्थिति को और संवेदनशील बना दिया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel