ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष के बीच, तेल अवीव में कौवों का मंडराना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे बुरा संकेत मान रहे हैं और इसे धार्मिक ग्रंथों जैसे कुरान और बाइबल में वर्णित युद्ध और तबाही के संकेत से जोड़ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कौवों के झुंड को शहर के ऊपर मंडराते देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स ने इसे इजरायल को बड़े नुकसान का संकेत बताया, जबकि कुछ इसे ऐतिहासिक धार्मिक घटनाओं से जोड़ रहे हैं।
First in the sky of Tel Aviv and now on the soil of Israel, these crows are hovering, it seems that Israel is going to suffer a huge loss. #Israël #Tel_Aviv #telavivyanıyor pic.twitter.com/EMapSaAv5A
— Ruksar Khan (@Ruksar_Khan_002) March 25, 2026
हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि किसी शहर के ऊपर बड़ी संख्या में पक्षियों का उड़ना कोई असामान्य घटना नहीं है। यह अक्सर मौसम और पर्यावरण से जुड़ा होता है। खासकर मार्च और अप्रैल में यह सामान्य है।
BREAKING: Crows spotted in Tel Aviv. Internet declares end of the world. 🐦⬛🌍
People are dragging in the Bible and Quran to call it a sign of doom. Relax. It’s not divine messaging. It’s… birds. Flying. As they do. Every year.
Here’s the boring (read: real) explanation 👇… pic.twitter.com/C0xz7FBGdZ
— Aditya Pratap Singh (@Adi_IIMCIAN) March 25, 2026
इज़राइल ग्रेट रिफ्ट वैली फ्लायवे पर स्थित है, जो दुनिया के सबसे व्यस्त पक्षी प्रवासन मार्गों में से एक है। हर साल अफ्रीका से यूरोप और एशिया की ओर करोड़ों पक्षी इस मार्ग से गुजरते हैं। इस दौरान कौवे, सारस, पेलिकन और शिकारी पक्षियों का समूह शहर के ऊपर दिखाई देता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस नज़ारे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। असल में यह केवल प्राकृतिक पक्षी प्रवासन (bird migration) का हिस्सा है और किसी भी तरह का बुरा संकेत नहीं है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel