ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव अब 28वें दिन में पहुँच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर संभावित हमलों को फिलहाल 10 दिनों के लिए टालने का फैसला किया है। यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर घोषणा करते हुए कहा कि ईरान सरकार के अनुरोध पर अब हमले की नई समयसीमा 6 अप्रैल 2026 रात 8 बजे तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले यह डेडलाइन शुक्रवार तक खत्म होने वाली थी।

उन्होंने कहा, “बातचीत जारी है और बहुत अच्छी चल रही है। अगर ईरान तय शर्तों को पूरा नहीं करता तो अमेरिका उसके पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा।” फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने बताया कि ईरान ने शुरू में 7 दिन की मोहलत माँगी थी, लेकिन उन्होंने इसे 10 दिन कर दिया।
ट्रंप के अनुसार ईरान इस फैसले से ‘बहुत खुश’ है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी भी दी कि तय समय के भीतर कोई समाधान नहीं निकला तो अमेरिका कड़ा कदम उठाएगा।
ट्रंप ने इससे पहले ईरान को सिर्फ 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोले। बाद में इसे बढ़ाकर 5 दिन किया गया और अब 10 दिन की नई डेडलाइन तय की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला अटैक से पहले दबाव की रणनीति के तहत लिया गया है ताकि ईरान को बातचीत की मेज पर लाया जा सके।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel