आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में गुरुवार (26 मार्च 2026) सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। रायवरम के पास एक प्राइवेट ट्रेवल्स बस और डंपर की टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई, जिसमें 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार मृतकों की आधिकारिक संख्या 13 है, इससे पहले पुलिस ने मृतकों की संख्या 14 बताई थी।
सुबह 6 बजे हुआ भीषण हादसा
यह हादसा सुबह करीब 6:00 बजे हुआ, जब हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस निर्मल से नेल्लोर जा रही थी।
बस में कुल 35 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में तुरंत आग लग गई और आग बुझाने में करीब तीन घंटे का समय लग गया।
The mishap in Markapuram district, Andhra Pradesh, is tragic. Condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover at the earliest.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs.…
— PMO India (@PMOIndia) March 26, 2026
22 घायल, अस्पताल में भर्ती
एसपी वी हर्षवर्धन राजू के अनुसार, डंपर चालक सहित 22 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य के दौरान स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद रही।
पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
वहीं एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ितों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel