दिल्ली के Indira Gandhi International Airport पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब IndiGo की एक फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 161 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
तकनीकी खराबी के चलते लिया गया फैसला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट Visakhapatnam से दिल्ली आ रही थी। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिली, जिसके बाद एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लिया गया। बताया जा रहा है कि विमान का एक इंजन फेल हो गया था।
तुरंत अलर्ट पर आईं एजेंसियां
Delhi Fire Service के मुताबिक, सुबह 10:53 बजे इमरजेंसी कॉल मिलने के तुरंत बाद फायर टेंडर और बचाव दल मौके पर भेज दिए गए। एयरपोर्ट पर सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया था।
सुरक्षित लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी प्रकार के नुकसान या हताहत होने की खबर नहीं है।
फिलहाल संबंधित एजेंसियां तकनीकी खराबी के कारणों की जांच में जुटी हुई हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel