उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कपड़ा व्यापारी ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को सोशल मीडिया के जरिए फंसाकर उसका शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। आरोपी ने धमकी देकर किशोरी से ₹50 हजार भी वसूल लिए।
सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शोषण
पीड़िता के अनुसार, आरोपी मोनिस खान ने Instagram पर उससे दोस्ती की। धीरे-धीरे उसने विश्वास जीतकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।
तीन मोबाइल देकर बनाए रखा संपर्क
जांच में सामने आया कि आरोपी ने अलग-अलग नंबर से बातचीत करने के लिए किशोरी को तीन कीपैड मोबाइल फोन भी दिए थे। वह लगातार उसे पैसे देने के लिए धमकाता रहा।
डर के कारण किशोरी ने अपनी गुल्लक में जमा ₹50 हजार निकालकर आरोपी को दे दिए।
पिता को शक होने पर खुला मामला
मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी के पिता को गुल्लक गायब होने का संदेह हुआ। पूछताछ में बेटी ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
आरोपी गिरफ्तार, पहले भी रहा है आपराधिक इतिहास
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel