अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध के बीच राष्ट्र के नाम 20 मिनट का संबोधन दिया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान पर जीत हासिल कर ली है और ईरान के सभी बड़े नेता मारे जा चुके हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से तेल लाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उनके ‘ड्रिल, बेबी, ड्रिल’ कार्यक्रम की वजह से अमेरिका के पास ईंधन की कोई कमी नहीं है।
ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान पर परमाणु हथियारों का भरोसा नहीं किया जा सकता, क्योंकि वे इसका इस्तेमाल जल्दी करेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका अगले 2-3 हफ्तों में ईरान पर जबरदस्त हमला करेगा और उसे पाषाण युग में वापस भेज देगा।
ट्रंप ने कहा, “हमने सत्ता परिवर्तन कभी लक्ष्य नहीं बनाया, लेकिन उनके सभी बड़े नेताओं की मौत के बाद नया नेतृत्व कम कट्टरपंथी और अधिक तर्कसंगत है।” उन्होंने यह भी बताया कि ईरान की नौसेना और वायुसेना पूरी तरह से तबाह हो चुकी है, और IRGC का कमांड-कंट्रोल भी खत्म हो गया है।
#WATCH राष्ट्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "आज शाम जब हम बात कर रहे हैं, तो अमेरिका की सेना द्वारा 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' शुरू किए हुए अभी सिर्फ़ एक महीना ही हुआ है; इस ऑपरेशन का लक्ष्य दुनिया का नंबर एक आतंकवाद-प्रायोजक देश—ईरान था। पिछले 4… pic.twitter.com/WEMMY6hgTa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अन्य देशों को भी चेताया कि जो हॉर्मुज स्ट्रेट से तेल प्राप्त करते हैं, उन्हें इसे सुरक्षित रखना चाहिए।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel