राष्ट्रीय राजधानी Delhi के अमर कॉलोनी इलाके में IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में आरोपी राहुल का नाम सामने आया है, जो Alwar जिले के राजगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है।
जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि आरोपी ने दिल्ली पहुंचने से कुछ घंटे पहले अपने गांव में एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में अलवर पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
इसके बाद आरोपी दिल्ली पहुंचा और कथित रूप से IRS अधिकारी के घर में घुसकर मोबाइल चार्जिंग केबल से युवती का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले दुष्कर्म भी किया गया हो सकता है, जिसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले इसी घर में काम कर चुका था और उसे घर के पासकोड व लॉक सिस्टम की पूरी जानकारी थी। जिस बिल्डिंग में यह वारदात हुई, वहां सख्त सुरक्षा व्यवस्था थी और हर फ्लोर पर लॉक सिस्टम लगा हुआ था। घटना के समय मृतका के माता-पिता जिम गए हुए थे।
इससे पहले अलवर में जिस महिला के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया था, उसके पति द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी और पीड़िता पहले से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच ऑनलाइन लूडो गेम के जरिए संपर्क हुआ था।
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया गया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel