असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर कॉन्ग्रेस और राहुल गाँधी पर व्यंग्यात्मक हमला बोला है। सरमा ने दावा किया कि राहुल गाँधी ने हाल ही में असम कॉन्ग्रेस नेताओं के साथ जो बैठक की थी, उसकी पूरी अंदरूनी जानकारी उन्हें पहले ही मिल चुकी थी।
सरमा ने मज़ाकिया लहज़े में आगे कहा कि इसके बाद कॉन्ग्रेस ने यह पता लगाने के लिए एक ज़ूम मीटिंग आयोजित की कि आखिर अंदर का ‘खबरी’ कौन है। लेकिन उनकी बात यहीं खत्म नहीं हुई — उन्होंने हँसते हुए बताया कि उस ज़ूम मीटिंग की खबर भी तुरंत उनके पास पहुँच गई।
राहुल गांधी ने असम कांग्रेस के नेताओं के साथ एक बैठक की। उसकी खबर मुझे मिल गई।
कांग्रेसियों ने फिर यह जानने के लिए एक Zoom मीटिंग की कि मेरा खबरी कौन है। उस मीटिंग की खबर भी मुझे मिल गई 😃 pic.twitter.com/nYaIsZVVpi
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) December 5, 2025
सरमा के इस बयान ने कॉन्ग्रेस की आंतरिक कलह और सूचनाओं के लगातार लीक होने को एक बार फिर उजागर कर दिया है। विरोधी दल इसे लेकर पार्टी की संगठनात्मक कमजोरी पर चुटकी लेते रहते हैं, जबकि कॉन्ग्रेस के लिए यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel