संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र के छठे दिन सोमवार (8 दिसंबर 2025) को लोकसभा में राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगाँठ पर विशेष चर्चा आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे करेंगे। संसद ने इस बहस के लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया है।
सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ मंत्री और सांसद चर्चा में हिस्सा लेंगे। वहीं, विपक्ष की तरफ से कॉन्ग्रेस सांसद प्रियंका गाँधी वाड्रा और गौरव गोगोई सहित अन्य सांसद भाग लेंगे। यह पहली बार है जब संसद में वंदे मातरम के इतिहास, महत्व और स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका पर इस स्तर पर विस्तृत चर्चा होगी।
Lok Sabha to hold 3-hour discussion on 150 years of 'Vande Mataram' today; several papers to be laid on table
Read Story @ANI | https://t.co/4cBf3hA6hd#LokSabha #VandeMataram #ParliamentWinterSession pic.twitter.com/ds7elMWNq9
— ANI Digital (@ani_digital) December 8, 2025
चर्चा को लेकर बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पूरा देश इसे लेकर उत्साहित है। उनके अनुसार, यह बहस युवाओं को भी वैसी ही ऊर्जा और प्रेरणा दे सकती है जैसी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महसूस की गई थी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी दल राजनीतिक सीमाओं और कट्टरपंथी दृष्टिकोण से ऊपर उठकर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
उधर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के महासचिव डी. राजा ने आरोप लगाया कि इस बहस का इस्तेमाल बीजेपी अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि CPI इस चर्चा के दौरान BJP-RSS की मंशाओं और मकसदों पर सीधे सवाल उठाएगी।
राज्यसभा में वंदे मातरम पर चर्चा मंगलवार (9 दिसंबर 2025) को होगी, जिसका नेतृत्व गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। दरअसल, राष्ट्रगीत के 150 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार की ओर से वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत की गई है। इसी के तहत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 2 दिसंबर को सभी दलों की बैठक बुलाई थी, जिसमें यह तय हुआ कि 8 दिसंबर को लोकसभा और 9 दिसंबर को राज्यसभा में इस विषय पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel