प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में मोरन बाईपास पर स्थित इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का ऐतिहासिक उद्घाटन किया। यह नॉर्थईस्ट इंडिया की अपनी तरह की पहली ELF सुविधा है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने फाइटर प्लेन, ट्रांसपोर्ट और हेलीकॉप्टर के हवाई प्रदर्शन का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पीएम मोदी का मंच पर स्वागत किया।
#WATCH | Assam witnesses a historic moment as Prime Minister Narendra Modi lands at the Emergency Landing Facility (ELF) on Moran Bypass in Dibrugarh. Here, he will witness the aerial display of fighters, transports and helicopters. The ELF is the first of its kind in Northeast… pic.twitter.com/DOp6lNqAXP
— ANI (@ANI) February 14, 2026
इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) की खासियत यह है कि यह नॉर्थईस्ट भारत में सैनिक और नागरिक हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक रणनीतिक कदम है। इंडियन एयर फोर्स के सुखोई Su-30MKI विमानों ने इस ELF से टेक-ऑफ और उड़ान प्रदर्शन किया, जिसे पीएम मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने करीब से देखा।
यह कदम नॉर्थईस्ट भारत में सुरक्षा और आपातकालीन हवाई सुविधा को नए स्तर पर ले जाने के साथ-साथ क्षेत्र की रणनीतिक क्षमता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel