असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है। सरमा ने आरोप लगाया है कि इन नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उनकी जमीन से जुड़े मामले में झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक आरोप लगाए, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने लिखा, “आज मैंने कांग्रेस नेताओं जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लगाए गए झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोपों के लिए ₹500 करोड़ के हर्जाने की मांग की है।”
Today, I have filed a defamation case seeking ₹500 crore in damages against Congress leaders Jitendra Singh, Bhupesh Baghel and Gaurav Gogoi for making false, malicious and defamatory allegations against me through a press conference. https://t.co/a9iLcghHiR
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) February 10, 2026
दरअसल, पिछले सप्ताह असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री सरमा और उनके परिवार के सदस्यों ने राज्यभर में लगभग 12 हजार बीघा जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इन आरोपों के बाद असम की राजनीति में हलचल तेज हो गई थी। आरोप सामने आने के कुछ ही घंटों बाद सीएम सरमा ने साफ कर दिया था कि बिना सबूत लगाए गए आरोपों के खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई करेंगे।
इस मामले के बाद असम में राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। अब मानहानि केस के जरिए यह विवाद कानूनी मोड़ ले चुका है और आने वाले दिनों में अदालत में इस मामले की सुनवाई अहम हो सकती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel