प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की शक्ति और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की भूमिका को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) जहां तक पहुंची है, उसका पूरा श्रेय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है।
“संगठन की शक्ति से देश में बदलाव संभव”
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा हमेशा संगठन आधारित राजनीति में विश्वास करती है और संगठन की ताकत ही देश में परिवर्तन का आधार बनती है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में जमीनी कार्यकर्ताओं का मिलना किसी भी राजनीतिक दल के लिए सौभाग्य की बात है।
#WATCH | Guwahati | PM Modi says, "…If anyone deserves the credit for where the Bharatiya Janata Party has reached today, it goes solely to the workers of the BJP. We believe in organization. We believe the power of organization is the basis for change in national life. And… pic.twitter.com/XrxrvEX8JA
— ANI (@ANI) February 14, 2026
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पार्टी एक मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है और वह मंत्र है — “भारत माता की जय”।
“कार्यकर्ता ही BJP की जान और ऑक्सीजन”
प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा:
भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं।
कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि उनके जीवन का सबसे गर्व का क्षण यह है कि वह खुद को एक भाजपा कार्यकर्ता मानते हैं।
पीएम मोदी ने असम के कार्यकर्ताओं को नमन करते हुए संगठन की शक्ति को देश निर्माण की अहम नींव बताया।अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने असम की आध्यात्मिक परंपरा का उल्लेख करते हुए मां आदिशक्ति और मां कामाख्या को भी नमन किया और राज्य की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel