भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अगले दो दिनों में पूरी उम्मीदवार सूची जारी कर सकती है।
NDA में सीट बंटवारा फाइनल
BJP ने अपने NDA सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग पर सहमति बना ली है:
-
BJP: 89 सीटें
-
असम गण परिषद (AGP): 26 सीटें
-
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF): 10-11 सीटें
यह सीट बंटवारा पार्टी के भीतर लंबी चर्चा के बाद तय किया गया है।
PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे मोर्चा
चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की असम में तीन बड़ी रैलियों की संभावना है, जिनकी संभावित तारीखें 1, 3 और 6 अप्रैल बताई जा रही हैं।
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मार्च में राज्यभर में व्यापक चुनाव अभियान चलाएंगे और करीब 12 रैलियों को संबोधित कर सकते हैं।
टिकट वितरण पर मंथन जारी
सूत्रों के अनुसार, टिकट वितरण अभी भी संवेदनशील मुद्दा बना हुआ है, क्योंकि इसका असर स्थानीय राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है।
-
पार्टी एक साथ सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है
-
2027 के प्रस्तावित परिसीमन (Delimitation) पर भी चर्चा
-
कई नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना
CM हिमंत बिस्वा सरमा का दावा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि BJP राज्य में मजबूत स्थिति में है और फिर से सरकार बनाएगी।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के कई नेता BJP में शामिल हो रहे हैं।
चुनावी समीकरण पर नजर
सूत्रों के मुताबिक:
-
कांग्रेस नेताओं के BJP में शामिल होने की संभावना
-
जोरहाट सीट पर विशेष रणनीति
-
कुछ सीटों पर मौजूदा विधायकों को ही दोबारा मौका
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel