बिहार के दरभंगा में कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। इस घटना को लेकर पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर का घेराव किया और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।
स्थिति बिगड़ने पर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे, झंडे और पत्थर चलने लगे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। झड़प के दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की भी खबरें सामने आई हैं। हालात काबू में करने के लिए कांग्रेस दफ्तर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
#WATCH | Patna, Bihar: BJP and Congress workers clash as the former staged a protest against the latter in front of the Congress office. pic.twitter.com/GDUxM0JgyB
— ANI (@ANI) August 29, 2025
इस पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए, जबकि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने साफ कहा है कि वे किसी भी हालात में प्रधानमंत्री मोदी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इधर, जिस शख्स ने दरभंगा के बिठौली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी को गाली दी थी, उसकी पहचान मोहम्मद रिजवी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रिजवी एक पिकअप गाड़ी का ड्राइवर है। यह कार्यक्रम मोहम्मद नौशाद ने आयोजित कराया था, जो जाले विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट की तैयारी कर रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel