तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने गुरुवार (28 अगस्त 2025) को एक बेहद विवादास्पद बयान देकर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया और कहा कि “अमित शाह का सिर काटकर मेज पर रखा जाना चाहिए ताकि लोग देख सकें।”
महुआ का यह बयान विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी बहस का कारण बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों-करोड़ों की संख्या में विदेशी भारत में घुसपैठ कर रहे हैं और यह गृह मंत्रालय की विफलता है। महुआ ने कहा,
“अगर हमारी माताओं-बहनों की सुरक्षा खतरे में है, अगर हमारी जमीन पर कब्जा हो रहा है, तो सबसे पहले अमित शाह का सिर काटकर मेज पर रख देना चाहिए।”
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एक बेहद विवादास्पद और आपत्तिजनक बयान दिया है।
उन्होंने कहा, "अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए।"
इस बयान ने राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाओं को जन्म दिया है।
बीजेपी ने इसे शर्मनाक और हिंसा… pic.twitter.com/2ROb99qG2C
— One India News (@oneindianewscom) August 29, 2025
हालाँकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि बांग्लादेशी घुसपैठ का सबसे आसान रास्ता पश्चिम बंगाल है। इसके साथ ही महुआ ने BSF की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि “स्थानीय लोग बीएसएफ से डरते हैं, जबकि हमें बंगाल में कोई घुसपैठ करता नहीं दिखता।”
गौरतलब है कि मोदी सरकार ने इस साल की शुरुआत में अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने के लिए ‘ऑपरेशन पुशबैक’ शुरू किया है। महुआ मोइत्रा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब घुसपैठ पर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच खींचतान तेज है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel