औरंगाबाद (बिहार) से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने ही तीन भतीजे-भतीजियों की हत्या कर दी।
यह घटना हसपुरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान अमंत पाल के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर घर के अंदर तीनों बच्चों पर हमला किया।
तीन मासूमों की जान गई
मृत बच्चों की पहचान 10 वर्षीय अनीश कुमार, 7 वर्षीय आयुष कुमार और 5 वर्षीय अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है। तीनों बच्चे एक ही परिवार से थे। घटना के बाद घर के एक कमरे से तीनों के शव बरामद हुए।
आरोपी ने खुद को भी किया घायल
वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर किया गया है।
घटना से इलाके में सनसनी
इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपी के मानसिक व पारिवारिक हालात को भी समझने की कोशिश की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel