बिहार की राजधानी पटना में एक रिसेप्शन पार्टी दो भाइयों के लिए काल साबित हुई। गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में बहुभोज के दौरान अज्ञात हमलावरों ने दनादन गोलियां चला दीं, जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है।
दावत के दौरान चली गोलियां
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर में दौलत राय के यहां रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। इसी दौरान मंजीत और मनीष नामक दो भाई दावत का आनंद ले रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी।
घटना के बाद दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए NMCH (नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
#WATCH | Bihar: Parichay Kumar, SP City East, Patna, says, "… Daulat Rai's son's reception was going on here. We got the information that 2 brothers, Manish and Manjeet, were shot… They died before reaching the hospital… We will know what the dispute was about after the… pic.twitter.com/klfRnklejk
— ANI (@ANI) February 22, 2026
सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि पहले से कुछ विवाद की बात सामने आई है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
40 साल पुराना जमीनी विवाद
मृतकों के पिता राजकिशोर राय ने आरोप लगाया कि करीब 40 वर्षों से 6 एकड़ से अधिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों ने पहले ही अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान कर जांच तेज कर दी है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस जांच जारी
फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटाए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel