उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सिंगापुर दौरे के दौरान वैश्विक निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से GIC (Government of Singapore Investment Corporation) के शीर्ष नेतृत्व से महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान दीर्घकालिक संस्थागत निवेश, खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्रियल पार्क और सस्टेनेबल अर्बन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने GIC के CEO लिम चो किआट और उनकी टीम को प्रदेश की नीतिगत स्थिरता, मजबूत कानून-व्यवस्था और तेजी से विकसित हो रहे बुनियादी ढांचे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 करोड़ से अधिक आबादी के साथ यूपी देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है।
गंगा एक्सप्रेसवे और ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट पर चर्चा
बैठक में GIC की मौजूदा भागीदारी की भी सराहना की गई, जिसमें Ganga Expressway में IRB के साथ सहयोग और ग्रीनको के साथ राज्य में निवेश शामिल है।
Had a fruitful meeting with Mr. Lim Chow Kiat, Chief Executive Officer, GIC, along with his delegation, in Singapore today.
Explored avenues for long term institutional investments in Uttar Pradesh, particularly in infrastructure, logistics, industrial parks and sustainable… pic.twitter.com/l0hCb9YDdB
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 23, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक कॉरिडोर के आसपास लॉजिस्टिक्स-वेयरहाउसिंग, अक्षय ऊर्जा, डेटा सेंटर, इंटीग्रेटेड टाउनशिप और कमर्शियल रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं।
₹6,650 करोड़ के निवेश समझौते
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन Universal Success Group के साथ कुल ₹6,650 करोड़ के निवेश समझौते हुए। प्रमुख प्रस्ताव इस प्रकार हैं:
जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र में 100 एकड़ में इंटरनेशनल थीम्ड टाउनशिप (₹3,500 करोड़, 12,000 रोजगार)
कानपुर–लखनऊ हाईवे पर 50 एकड़ में लॉजिस्टिक्स पार्क (₹650 करोड़, 7,500 रोजगार)
नोएडा–ग्रेटर नोएडा में 40 मेगावाट हाइपरस्केल डेटा सेंटर पार्क (₹2,500 करोड़ निवेश)
डेटा सेंटर और डिफेंस कॉरिडोर पर फोकस
सीएम योगी ने निवेशकों को लखनऊ में डेटा सेंटर स्थापित करने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकसित हो रहा एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, डिफेंस कॉरिडोर और डेटा सेंटर पार्क निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर प्रदान कर रहे हैं।
यूपी बनेगा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार उद्योग-अनुकूल नीतियों और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से सुरक्षित निवेश माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह दौरा उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel