बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जहाँ एक ओर मतगणना को लेकर उत्सुकता बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर रोहतास जिले के सासाराम में EVM को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। बुधवार (12 नवंबर 2025) देर रात राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आरोप लगाया कि बिना किसी सूचना के EVM से भरा एक ट्रक मतगणना केंद्र में जबरन घुसाया गया। पार्टी ने इसे “वोट चोरी की साजिश” बताया और तुरंत विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
आरजेडी के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल के बाहर धरना देना शुरू कर दिया और प्रशासन से ट्रक की जाँच की माँग की। देर रात सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर वीडियो और दावे तेजी से वायरल होने लगे।
BOXES EMPTY. HEARTS FULL OF DOUBT.
RJD candidates and workers protested entry of trucks laden with alleged "duplicate EVMs" entering a counting station. But security personnel opened the boxes to reveal they were EMPTY. pic.twitter.com/AoNCATPyac
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) November 13, 2025
खाली बक्से निकले, आरोप साबित नहीं हुए
आरजेडी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (Twitter) अकाउंट से एक वीडियो साझा करते हुए कई गंभीर सवाल उठाए — जैसे कि ट्रक बिना सूचना के क्यों आया, ड्राइवर को क्यों भगाया गया, और CCTV कैमरे 2 बजे से बंद क्यों थे। इससे माहौल और गरम हो गया।
हालाँकि, प्रशासन और सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक की तलाशी ली। जांच के दौरान जब ट्रक के अंदर रखे बक्सों को खोला गया, तो सारा मामला स्पष्ट हो गया। जिन बक्सों को आरजेडी “EVM से भरा” बता रही थी, वे पूरी तरह खाली निकले।
कथित तौर पर EVM से भरा हुआ ट्रक सासाराम (रोहतास जिला) के मतगणना केंद्र बिना किसी पूर्व सूचना और पारदर्शिता के जिला प्रशासन द्वारा क्यों घुसाया गया?
ट्रक चालकों को सामने लाए बिना क्यों भगा दिया गया?
2 बजे से यहां CCTV कैमरा का फीड क्यों बंद रहा?
पूरा फुटेज जारी किया जाए!
ट्रक में… pic.twitter.com/QzeA3MxlHF
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 12, 2025
प्रशासन ने दी सफाई
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ट्रक में रखे बक्से सिर्फ “रिजर्व” EVM बक्से थे, जिन्हें चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद वापस लाया जा रहा था। इन बक्सों का मतगणना से कोई संबंध नहीं था। वायरल वीडियो की जाँच में भी यही पुष्टि हुई कि आरजेडी के आरोप बेबुनियाद थे।
जिला प्रशासन ने बताया कि सभी वास्तविक EVM मशीनें पहले से ही पूरी तरह सील हैं, और वे CCTV कैमरों और केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में सुरक्षित रखी गई हैं।
अफवाहों से सावधान रहने की अपील
घटना के बाद अधिकारियों ने आरजेडी के आरोपों को निराधार और भ्रामक करार देते हुए कहा कि चुनाव आयोग की निगरानी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से चल रही है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा बनाए रखें।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel