बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। वोटर लिस्ट रिव्यू को लेकर विपक्ष खासकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की टिप्पणियों पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने तीखा हमला बोला है। चिराग पासवान ने कहा कि वोटर लिस्ट की समीक्षा एक जरूरी और सही प्रक्रिया है, जिससे यह पता चलेगा कि कौन व्यक्ति कहां रह रहा है, और जिनका नाम अब प्रासंगिक नहीं है, उन्हें सूची से हटाया जाना चाहिए। चिराग ने आरोप लगाया कि विपक्ष हार के डर से इस प्रक्रिया का विरोध कर रहा है, जबकि अगर चुनाव हार गए तो यही लोग चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट को लेकर सवाल उठाएंगे। उन्होंने कहा कि 15 साल तक तेजस्वी यादव के माता-पिता सत्ता में रहे, अब 20 महीने लेकर क्या करेंगे? सिर्फ बिहार को बर्बाद करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते। नालंदा में होने जा रहे दलित समागम को लेकर भी चिराग ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि वे खुद वहां जाएंगे और लोगों को भरोसा दिलाएंगे कि जब तक चिराग पासवान हैं, तब तक किसी दलित को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel