बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक बार फिर जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिए गए हैं। मंगलवार (24 मार्च 2026) को नाम वापसी की समयसीमा खत्म होने के बाद उनके निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा कर दी गई।
नीतीश कुमार के खिलाफ किसी भी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था, जिसके चलते 27 मार्च को प्रस्तावित चुनाव की जरूरत ही नहीं पड़ी। अब उनका कार्यकाल 2028 तक रहेगा।
चौथी बार संभाली कमान
यह चौथी बार है जब Janata Dal United की कमान नीतीश कुमार के हाथों में आई है।
पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी Anil Hegde से कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
संगठन पर मजबूत पकड़
इस निर्विरोध चुनाव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पार्टी संगठन पर नीतीश कुमार की पकड़ मजबूत और निर्विवाद है।
दिल्ली की राजनीति में बढ़ेगी भूमिका?
हाल ही में नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए भी निर्वाचित हुए हैं, जिससे यह चर्चा तेज हो गई है कि वे जल्द ही राष्ट्रीय राजनीति में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं और दिल्ली का रुख कर सकते हैं।
पार्टी में उत्साह
नीतीश कुमार के दोबारा अध्यक्ष बनने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी और इसे पार्टी के लिए नई ऊर्जा बताया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel