मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच देश में LPG सिलेंडर को लेकर फैली भ्रामक खबरों पर सरकार ने सख्ती दिखाई है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर यह दावा वायरल हुआ कि अब LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन की बजाय 35 दिन बाद ही की जा सकेगी। इस दावे को Government of India ने पूरी तरह से फर्जी बताया है।
35 दिन वाला दावा फर्जी
सरकार ने स्पष्ट किया कि LPG बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- शहरी क्षेत्रों में LPG रिफिल बुकिंग: 25 दिन बाद
- ग्रामीण क्षेत्रों में LPG रिफिल बुकिंग: 45 दिन बाद
यानि, 35 दिन वाला दावा पूरी तरह भ्रामक है।
🚫 दावा:
न्यूज़ चैनल @News18Bihar के क्लिप में दावा किया जा रहा है कि LPG गैस बुकिंग के नियम बदल दिए गए हैं और अब 25 दिन की जगह 35 दिन बाद ही बुकिंग कराई जा सकेगी।
❌ यह दावा फर्जी है।
✅ सरकार द्वारा LPG रिफिल बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, समय-सीमा पहले की… pic.twitter.com/3GLZniX231
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) March 25, 2026
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें और उन्हें आगे न बढ़ाएं।
साथ ही, घबराहट में अनावश्यक LPG बुकिंग से बचने की भी सलाह दी गई है।
LPG सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया है कि देश में LPG का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और सप्लाई में किसी तरह की कमी नहीं है।
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच निगरानी
मिडिल ईस्ट में हालात को देखते हुए सरकार ऊर्जा आपूर्ति पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel