उत्तर प्रदेश के Ghaziabad के लोनी स्थित ट्रोनिका सिटी इलाके में सोमवार रात एक सनसनीखेज डबल मर्डर की घटना सामने आई है।
आरोप है कि राशिद नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी शबनम (36) और अपने करीबी दोस्त फहीम (32) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।
खाना खाने के बाद हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, वारदात से पहले तीनों ने साथ बैठकर खाना खाया और बातचीत की। लेकिन देर रात अचानक विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद राशिद ने तमंचा निकालकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

पुलिस जांच जारी
मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में दोनों की खून से लथपथ लाशें मिलीं।
डीसीपी ग्रामीण Surendra Nath Tiwari के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला अवैध संबंधों के शक से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
आरोपी की तलाश में टीमें
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
सात बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतका शबनम के सात छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया है, जबकि पिता अब कानून के शिकंजे में फंसने वाला है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel