केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड को लेकर अपनी ही एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं और अपराधियों का मनोबल आसमान छू रहा है। चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली समझ से परे है और वे अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल नजर आ रहे हैं।
बिहार में कानून व्यवस्था आज एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है। प्रतिदिन हत्याएं हो रही है , अपराधियों का मनोबल आसमान पर है। पुलिस – प्रशासन की कार्यशैली समझ से परे है।
आज पटना के रिहायशी इलाके में स्थित पारस अस्पताल के अंदर घुसकर अपराधियों द्वारा सरेआम गोलीबारी की घटना इस बात का…
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) July 17, 2025
उन्होंने पटना के एक रिहायशी इलाके में स्थित पारस अस्पताल के भीतर घुसकर अपराधियों द्वारा सरेआम गोलीबारी की घटना को उदाहरण के रूप में पेश करते हुए कहा कि यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि अब अपराधी सीधे कानून और प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। चिराग पासवान ने माना कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है।
बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस तरह के बढ़ते अपराधिक मामलों को चिंताजनक बताते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही स्थिति की गंभीरता को समझेगा और कानून-व्यवस्था को बहाल करने के लिए ठोस व सख्त कदम उठाएगा।