बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र और राज्य सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत की। इस योजना के पहले चरण में राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ₹10,000 की राशि ट्रांसफर की गई है। यह पहल ₹7500 करोड़ के शुरुआती आर्थिक सहयोग का हिस्सा है, जिसका मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके लिए रोजगार के नए अवसर खोलना है।
केवल बिहार के लिए ही नहीं, बल्कि नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में आज का दिन बेहद ऐतिहासिक है।
प्रधानमंत्री @NarendraModi जी ने आज बिहार में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ किया। इसके तहत 75 लाख महिलाओं को स्वरोजगार हेतु ₹10 हजार की आर्थिक सहायता दी गई। बिहार की डबल… pic.twitter.com/FJ989sOzU4
— Vinod Tawde (@TawdeVinod) September 26, 2025
₹2 लाख तक की मदद, स्वरोजगार पर फोकस
पीएम मोदी ने बताया कि इस योजना का लाभ हर परिवार की एक महिला को मिलेगा। अगर कोई महिला स्वरोजगार शुरू करना चाहती है, तो उसे आगे चलकर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। इस राशि से महिलाएँ किराना, कॉस्मेटिक या बर्तन की दुकान खोल सकती हैं या फिर गाय, बकरी और मुर्गी पालन जैसे छोटे व्यवसाय शुरू कर सकती हैं।
‘जीविका’ समूह और जनधन की अहमियत
इस योजना को लागू करने के लिए ‘जीविका’ महिला स्वयं सहायता समूहों को जिम्मेदारी दी गई है। ये समूह महिलाओं को रोजगार से जुड़ी ट्रेनिंग देंगे और काम सिखाएंगे। पीएम मोदी ने इस मौके पर जनधन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अगर 11 साल पहले यह योजना शुरू नहीं हुई होती, तो इतनी बड़ी संख्या में सीधे खातों में पैसे भेजना संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी योजनाओं का पैसा बीच में ही कट जाता था, लेकिन अब पूरा का पूरा ₹10,000 महिलाओं के खाते में पहुँच रहा है। पीएम मोदी ने कहा— “आपके दो भाई नरेंद्र-नीतीश मिलकर आपके लिए काम कर रहे हैं।”
‘लखपति दीदी’ अभियान को मजबूती
नवरात्रि के समय इस योजना को लॉन्च करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह कदम नारी शक्ति को समर्पित है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही ‘लखपति दीदी अभियान’ को सबसे ज्यादा सफलता बिहार में ही मिलेगी और यहाँ देश की सबसे अधिक ‘लखपति दीदी’ होंगी। साथ ही, मुद्रा योजना, ड्रोन दीदी और उज्ज्वला जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि इन पहलों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
RJD के दौर पर तंज
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आरजेडी (RJD) के पुराने शासनकाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “लालटेन के राज” में अराजकता और भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा मार महिलाओं पर ही पड़ी थी। टूटी-फूटी सड़कों के कारण बाढ़ जैसी आपदाओं में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता था। पीएम ने कहा कि अब सरकार ने उन कठिनाइयों को खत्म करने के लिए दिन-रात काम किया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel