आज 7 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 81,941 अंकों पर है, जो करीब 151 अंक या 0.18% ऊपर है, जबकि निफ्टी 50 भी 25,119 अंकों पर पहुंच गया है, जो करीब 42 अंक या 0.17% की बढ़त दिखा रहा है। शुरुआती कारोबार में अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी देखने को मिली है।
शुरुआती सत्र में अदाणी ग्रुप के सभी बड़े शेयर हरे निशान के साथ ट्रेडिंग कर रहे हैं, जिससे बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट देखने को मिल रहा है।
फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises करीब 1.15% बढ़कर ₹2,603.20 पर पहुंची, जबकि Adani Green Energy में 2.44% की मजबूती आई और इसका शेयर भाव ₹1,085.30 हो गया। इसी तरह Adani Total Gas में 1.82% की बढ़त के साथ भाव ₹645, Adani Ports में 0.54% की बढ़त के साथ ₹1,408, और Adani Power में 1.59% की तेजी के साथ ₹154.40 पर कारोबार हो रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel