पंजाब के गुरदासपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित डोरांगला पुलिस चौकी में रविवार सुबह दो पुलिसकर्मियों के शव गोलियों से छलनी हालत में मिले। मृतकों की पहचान असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार के रूप में हुई है। मौके से छह खोखे बरामद किए गए हैं।
कैसे हुआ खुलासा?
घटना का पता तब चला जब डोरांगला थाने के SHO बनारसी दास बार-बार संपर्क करने के बावजूद दोनों पुलिसकर्मियों से बात नहीं कर सके। इसके बाद गांव के सरपंच कमलजीत सिंह को सूचित किया गया। सुबह करीब आठ बजे जब सरपंच चौकी पहुंचे तो दोनों खून से लथपथ मृत पाए गए। शुरुआती जांच में मामला टारगेट किलिंग का प्रतीत हो रहा है।
आतंकी संगठन के दावे पर पुलिस का इनकार
सोशल मीडिया पर खुद को Tehreek-e-Taliban Hindustan (TTH) बताने वाले संगठन ने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि Punjab Police ने इस दावे को भ्रामक करार देते हुए कहा कि प्रदेश में इस संगठन की कोई सक्रिय मौजूदगी नहीं है।
Our brave police officers, ASI Gurnam Singh and PHG Ashok Kumar of district #Gurdaspur, have laid down their lives in the line of duty.@PunjabPoliceInd stands firmly with the bereaved families in this hour of grief. Hon’ble Chief Minister has announced an ex-gratia amount of… pic.twitter.com/HkjYFsFHTP
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) February 23, 2026
पुलिस आतंकी साजिश, आपसी रंजिश, गैंगस्टर कनेक्शन और सीमा पार से घुसपैठ सहित सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। CCTV फुटेज के आधार पर पांच संदिग्धों की पहचान की गई है और उनकी तलाश जारी है।
सीएम भगवंत मान ने की मुआवजे की घोषणा
पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel