दिल्ली में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने LPG सप्लाई को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है।
PNG अपनाने पर मिलेगा अतिरिक्त LPG
सुजाता शर्मा ने बताया कि भारत सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कमर्शियल LPG का 10% अतिरिक्त आवंटन देने की पेशकश की है।
#WATCH | Delhi: Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), Ministry of Petroleum & Natural Gas, says, "Govt of India has offered all States/UTs an additional 10% allocation of commercial LPG provided they can help in long-term transition from LPG to PNG." pic.twitter.com/B900M2Iz00
— ANI (@ANI) March 18, 2026
हालांकि, इसके लिए शर्त रखी गई है कि राज्य LPG से PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) में लंबे समय के बदलाव को बढ़ावा दें।
LPG सप्लाई अब भी चिंता का विषय
संयुक्त सचिव ने माना कि LPG सप्लाई का मुद्दा अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में सुधार जरूर हुआ है, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी भी डिस्ट्रीब्यूटर के पास लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
#WATCH | Delhi: Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), Ministry of Petroleum & Natural Gas, says, "LPG issue is still worrisome. There is an improvement in online booking. But it is also true that there are long lines at distributors'. pic.twitter.com/jcvFwJjXO7
— ANI (@ANI) March 18, 2026
सप्लाई और डिमांड का संतुलन चुनौती
सरकार का यह कदम LPG की बढ़ती मांग और सप्लाई के बीच संतुलन बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
PNG को बढ़ावा देने से भविष्य में LPG पर निर्भरता कम करने की योजना भी साफ नजर आ रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel