अगले हफ्ते राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक वैश्विक आयोजन बनने जा रहा है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा इंडिया AI मिशन के तहत आयोजित यह समिट 16 से 20 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान में होगा।
20 वैश्विक नेता और 100 से ज्यादा देशों की भागीदारी
विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस समिट में कुल 20 वैश्विक नेता शामिल होंगे, जिनमें 7 प्रधानमंत्री, 8 राष्ट्रपति, 3 उपराष्ट्रपति और 2 क्राउन प्रिंस शामिल हैं। भूटान, क्रोएशिया, फिनलैंड, ग्रीस, कजाखस्तान, मॉरीशस और नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री भाग लेंगे। वहीं ब्राजील, एस्टोनिया, फ्रांस, सर्बिया, स्लोवाकिया, स्पेन, श्रीलंका और स्विट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति भी मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा बोलीविया, गुयाना और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति तथा लिकटेंस्टाइन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के क्राउन प्रिंस भी इस वैश्विक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसे ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला बड़ा AI समिट माना जा रहा है।
AI for People, Planet and Progress.
The upcoming India-AI Impact Summit is the first-ever global AI Summit to be hosted in the Global South.
The theme of this summit is ‘Sarvajan Hitaya, Sarvajan Sukhaya – Welfare for All, Happiness of All' and is based on 3 sutras or guiding… pic.twitter.com/uQmeMartOz
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) February 12, 2026
‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ थीम पर फोकस
समिट की थीम ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय – वेलफेयर फॉर ऑल, हैप्पीनेस फॉर ऑल’ रखी गई है, जो तीन प्रमुख स्तंभों – पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस – पर आधारित है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें तकनीक को जनकल्याण और समावेशी विकास का माध्यम माना गया है।
AI के उपयोग पर स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में विशेष चर्चा होगी। साथ ही सुरक्षित, नैतिक और समावेशी AI को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।
टेक दिग्गजों की मौजूदगी, 35 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
इस मेगा इवेंट में दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के CEO और इंडस्ट्री लीडर्स शामिल होंगे। इनमें गूगल के सुंदर पिचाई, ओपनAI के सैम ऑल्टमैन, एनवीडिया के जेन्सन हुआंग, गूगल डीपमाइंड के डेमिस हासाबिस, एंथ्रोपिक के डारियो अमोडेई और क्वालकॉम के क्रिस्टियानो एमोन जैसे नाम शामिल हैं।
अब तक 35,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जबकि 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि और 300 से अधिक एग्जिबिटर अपने AI समाधान प्रदर्शित करेंगे। इसके साथ ही इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 भी आयोजित होगा, जिसमें वैश्विक भलाई के लिए विकसित AI तकनीकों की झलक देखने को मिलेगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह आयोजन भारत को वैश्विक AI नेतृत्व के केंद्र में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel