बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने हल्की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के तीसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 35.52 अंकों यानी 0.04% की मामूली तेजी के साथ 84,663.68 अंकों पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी सकारात्मक रुख के साथ खुला और 45.80 अंकों यानी 0.18% की बढ़त दर्ज करते हुए 25,982.00 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की।
पिछले हफ्ते बाजार में उतार-चढ़ाव देखने के बावजूद, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 259.69 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था। खास बात यह रही कि गुरुवार को सेंसेक्स ने 85,290.06 अंकों के स्तर को छूते हुए अपने नए 52-वीक हाई का रिकॉर्ड बनाया था। इससे निवेशकों के बीच सकारात्मक माहौल देखने को मिला था।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू शेयर बाजार में फिलहाल सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। वैश्विक संकेतों, विदेशी निवेशकों के रुख और प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले दिनों में बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel