मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के दूसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 77.49 अंकों (0.09%) की मामूली बढ़त के साथ 82,404.54 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 50.20 अंक (0.20%) की तेजी के साथ 25,277.55 अंकों पर कारोबार शुरू किया। बताते चलें कि सोमवार को बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ शुरुआत की थी। कल, सेंसेक्स 289.74 अंकों की गिरावट के साथ 82,211.08 अंकों पर और निफ्टी 92.85 अंकों के नुकसान के साथ 25,192.50 अंकों पर खुला था।
सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर आज हरे निशान में खुले, जबकि 7 कंपनियों के शेयरों ने लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। वहीं, निफ्टी 50 की 50 में से 36 कंपनियों के शेयरों ने तेजी दिखाई और बाकी 13 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स में शामिल एचसीएल टेक के शेयर सबसे ज्यादा 2.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले, जबकि एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज टाटा स्टील के शेयर 1.65 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.44 प्रतिशत, इंफोसिस 0.99 प्रतिशत, एटरनल 0.79 प्रतिशत, टीसीएस 0.59 प्रतिशत, बीईएल 0.51 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.45 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.39 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.37 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.34 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.33 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.25 प्रतिशत, आईटीसी 0.25 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.24 प्रतिशत, एलएंडटी 0.20 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.16 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.14 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.10 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.09 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.01 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 0.01 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ खुले।
वहीं, मंगलवार को मारुति सुजुकी के शेयर 0.14 प्रतिशत, सन फार्मा 0.12 प्रतिशत, टाइटन 0.12 प्रतिशत, ट्रेंट 0.11 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.11 प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।